आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाला नईम गिरफ्तार, पूछताछ के लिए NIA ले गई साथ

Meerut News, मेरठ। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हाथ बड़ी सफलता लगी है। एनआईए और मेरठ पुलिस ने गुरुवार की देर रात आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाले वांटेड नईम को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात नईम को एनआईए की टीम मेरठ से दिल्ली ले गई है। पुलिस के मुताबिक नईम कई अहम राज खोल सकता है।

NIA arrested Wanted Nayam in Meerut

26 दिसंबर को एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने दस संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया था। इन संदिग्ध लोगों के तार आईएस एजेंटों से जुड़े थे। पूछताछ में इन संदिग्धों ने बताया कि आईएसआई और आईएस एजेंटों की जडे़ं मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर समेत कई जिलों में फैली हैं। पुलिस ने हापुड़ के सिंधावली के वैठ गांव से सारिक को पकड़ा था। जिसने बताया कि उसका एक रिश्तेदार नईम निवासी राधना किठौर है। जिससे पिस्टल लेकर आईएस एजेंट को दी थी।

दरअसल जिले में एनआईए और एटीएस की छापेमारी के दौरान नईम नाम के एक युवक का नाम सामने आया था। छापेमारी के दौरान नईम फरार हो गया था। जिसके बाद नईम गिरफ्तारी के लिए एनआईए ने मेरठ पुलिस को एक सर्कुलर भी जारी किया था। जिसके बाद मेरठ पुलिस ने गुरुवार की देर रात सूचना पर दबिश देकर वांटेड नईम को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद मेरठ पुलिस ने नईम को एनआईए को सौंप दिया। एनआईए नईम को मेरठ से दिल्ली लेकर चली गई। पुलिस की मानें तो एनआईए की पूछताछ में नईम कई बड़े राज खोल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+