मेरठ: विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा की मूर्ति से भाला चोरी की खबर अफवाह, अफसरों ने बताई सच्चाई

विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से जुड़ी एक खबर सामने आई थी। जिसमें बताया गया था कि मेरठ के मुख्य चौराहे हापुड़ अड्डे पर लगे नीरज चोपड़ा के स्टेच्यू से भाला चोरी कर लिया गया है। हापुड़ अड्डे पर स्पोर्ट्स सिटी प्रमोशन के लिए नीरज चोपड़ा का स्टैच्यू लगाया गया था। लेकिन अब इस खबर को प्रशासन ने फर्जी बताया है।

मेरठ विकास प्राधिकरण ने बताई सच्चाई
मंगलवार सुबह जब भाला चोरी होने की खबर सोशल मीडिया और अखबारों में आईं तो इस पर मेरठ विकास प्राधिकरण ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सच्चाई बताई। मेरठ विकास प्राधिकरण ने बताया कि भाला चोरी नहीं हुआ था, बल्कि इसे बदला गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण ने ही भाला निकाला था और उसकी जगह पर असली भाला लगाया गया है।

Neeraj Chopra Javelin Stolen

मेडा के मुताबिक पहले प्लास्टिक का भाला लगाया था जो ओलंपियन नीरज चोपड़ा के दोनों हाथों से होकर जा रहा था। बीते दिनों जिला उद्योग बंधु की बैठक में कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जाहिर की, जिसके बाद इसे बदलकर सूरजकुंड से असली भला खरीद कर लगाया गया। तीन महीने पहले इसे लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+