यूपी: गोली लगने से BJP विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
मेरठ। सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधा मोनू अहलावत की शुक्रवार देर रात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मोनू अहलावत का शव दौराल स्थित घर के कमरे में लहूलुहान हालत में मिला था। परिजन उसे लेकर मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल भी गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना दौराला पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। सीओ ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार, मोनू अहलावत ने अपनी मां को भाजपा के टिकट पर 2017 में चुनाव लड़ाया था। तभी से वह सरधना विधायक संगीत सोम का बेहद करीबी था। विधायक ने मोनू को दौराला का अपना प्रतिनिधि बना रखा था। शुक्रवार देर रात मोनू संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में लहूलुहान हालत में मिला था। परिजन तत्काल उसे लेकर मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि फॉरेंसिक विभाग ने मौके से साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, इस मामले में अभी तक परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। बता दें कि मामला आत्महत्या से जुड़ा है या हत्या से इसको लेकर अभी परिजन भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर दौराला जनक सिंह चौहान का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी, परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications