मेरठ: 2 साल की मासूम से रेप करने वाले पुजारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला थानाक्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मंदिर के पुजारी ने दो साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने पुजारी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और फिर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दौराला क्षेत्र निवासी 65 साल के पुजारी फेरू काफी समय से क्षेत्र के मंदिर में रहता है। आरोप है कि यहां क्षेत्र की ही दो साल की मासूम को बहला फुसलाकर वह मंदिर के कमरे में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। लहुलुहान हालत में बच्ची को मंदिर से बाहर आता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों ने तुरंत पुजारी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच व उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
-
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
IT Raid: 3 करोड़ कैश-20 करोड़ का सोना! UP में Bindals Group के ठिकानों पर छापेमारी में और क्या-क्या मिला? -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications