मेरठ पुलिस की गाड़ी ने साइकिल सवार को कुचला, गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मी को जमकर धुना
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ से ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें नशे में धुत पुलिसकर्मी ने अपने वाहन से साइकिल सवार को रौंद डाला। उसके बाद पुलिसकर्मी वहां से भागने लगा, तो लोगों की नजर पड़ गई। लोगों ने उस पुलिसकर्मी को दबोचकर उसकी जमकर पिटाई कर डाली।

संवाददाता ने बताया कि, घटना नौचंदी थाना क्षेत्र की है। जहां शाम करीब सात बजे पुलिस का वज्र वाहन तेज गति से सूरजकुंड पुलिया से गुजर रहा था। वाहन का चालक कीर्तिपाल शराब के नशे में धुत था। उसने सड़क चलते एक साइकिल सवार को रौंद डाला। मृतक की पहचान नेहरू नगर गली नंबर एक निवासी किशन गुप्ता के रूप में हुई है। इस मामले में सीओ ने पुलिसकर्मी द्वारा शराब पीकर दुर्घटना किए जाने के आरोप पर जांच की बात कही है।

जिस वक्त यह घटना हुई थी, उसके बाद नौचंदी पुलिस वहां पहुंची थी। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए आरोपी चालक-पुलिसकर्मी को भीड़ से छुड़ाया था। फिर सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने कहा कि घायल पुलिसकर्मी कीर्तिपाल को मेडिकल के लिए रैफर किया गया है। शराब पीकर दुर्घटना किए जाने के मामले की जांच होगी, उसके बाद आरोपी












Click it and Unblock the Notifications