मेरठ: हाजी इकबाल की 8 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त, गाड़ियों के इंजन-चेसिस नंबर बदलने में माहिर है वो

मेरठ: हाजी इकबाल की 8 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त, गाड़ियों के इंजन-चेसिस नंबर बदलने में माहिर है वो

मेरठ, 13 फरवरी: सोतीगज के स्क्रैप माफिया हाजी इकबाल की 08 करोड़ रुपए की संपत्ति पुलिस ने जब्त कर ली। जब्तीकरण की कार्रवाई के दौरान पुलिस को हाजी इकबाल के गोदाम से कटे वाहन और उसके स्पेयर पार्टस भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन कटे वाहनों और स्पेयर पार्टस की कीमत करोड़ों में होगी। इससे पहले पुलिस दो बार इकबाल की करीब 25 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है। फिलहाल पुलिस अन्य कबाड़ियों की संपत्ति का पता लगाने में लगी है।

Meerut Police seizes properties worth Rs 8 crore of scrap mafia Haji Iqbal

बता दें, पुलिस इससे पहले सोतीगंज में हाजी गल्ला, हाजी इकबाल, राहुल काला, गद्दू, मन्नू कबाड़ी सहित कई कबाड़ियों पर कार्रवाई कर चुकी है। शनिवार को एसपी कैंट सूरज राय पुलिस फोर्स के साथ सोतीगंज स्थित रविंद्रपुरी मोहल्ले में पहुंचे। यहां हाजी इकबाल की दो दुकान है। पुलिस ने डीएम के आदेश पर इकबाव की इन दोनों दुकानों को जब्त करने की कार्रवाई की। इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

इस दौरान पुलिस ने वहां जमा भीड़ को हटाया। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि हाजी इकबाल शातिर कबाड़ी है। वह चोरी-लूट के वाहन काटता और उसके इंजन-चेचिस नंबर बदल देता है। बताया कि इकबाल के बेटे अबरार औऱ अफजाल भी चोरी की गाड़ियों के इंजन औऱ चेचिस नंबर बदलने में माहिर हैं। अवैध तरीके से इकबाल और उसके बेटों ने करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की है। इसे डीएम के आदेश पर जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया है कि दुकान में चोरी के वाहनों के पार्ट्स मिले हैं, इनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने में लगी है। एएसपी का कहना है कि इकबाल की आठ करोड़ रुपए की संपत्ति फिलहाल जब्त कर ली है। पुलिस के टारगेट पर इकबाल के अलावा कई और कबाड़ी है, जिनकी संपत्ति को पुलिस जब्त करेगी। कबाड़ियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

जेल में बंद है हाजी इकबाल
इनाम घोषित होने के बाद हाजी इकबाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वर्तमान में इकबाल और उसके बेटे जेल में बंद है। सभी पर गैंगस्टर के तहत 14ए में संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई पुलिस लगातार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+