अमन जैन हत्याकांड: दोस्त तरुण को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा, पहचाने जाने पर किया था कत्ल

मेरठ। 8 सितंबर को मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में हुए ज्वेलर हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने देर रात दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, जबकि उसके दो साथी फरार हो गया। घायल बदमाश मृतक ज्वेलर का दोस्त है और उसी ने इस लूट कांड की साजिश रची थी। मगर, लूट के दौरान पहचाने जाने पर बदमाशों ने ज्वेलर की हत्या कर दी।

Meerut police arrested Tarun the mastermind of Aman Jain murder case after the encounter

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि देर रात एक सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जागृति विहार एक्सटेंशन में दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान हुई फायरिंग में पुलिस ने पैर में गोली मारकर शास्त्री नगर निवासी तरुण ठाकुर को दबोचा। तरुण के साथ अनुज उर्फ बंटी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश तरुण लूट कांड में मारे गए ज्वेलर अमन जैन का दोस्त है।

तरुण ही इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड है। जिसने कई दिन रेकी के बाद अपने चार साथियों को लेकर घटना को अंजाम दिया था। मगर इसी दौरान अमन ने तरुण को पहचान लिया और बदमाशों ने गोली मारकर अमन की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि बदमाशों के पास से लूटी गई रकम में से साढ़े तीन लाख रुपए और चांदी सहित लूट में प्रयुक्त बाइक और पिस्टल बरामद की गई है। बदमाशों के 2 साथी मुठभेड़ के दौरान फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है।

पहचानता नहीं तो नहीं होती हत्या
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उनका इरादा अमन की हत्या करना नहीं था। घटना से पहले वह काफी देर तक अमन के बाहर रेकी कर रहे थे। अमन के घर में जाने के बाद उन्हें अंदाजा था कि वह कम से कम 10 मिनट तक बाहर नहीं आएगा। मगर, लूट के दौरान अमन अचानक घर से बाहर आ गया और बदमाशों से भिड़ गया। इसी बीच अमन ने अपने दोस्त तरुण को पहचान लिया। जिस पर पकड़े जाने के डर से अनुज ने गोली मारकर अमन की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें:- मेरठ: होटल के कमरे में लटका मिला मैनेजर का शव, बेड पर पड़ी थी पत्नी और मासूम बच्ची

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+