मेरठ: होटल के कमरे में लटका मिला मैनेजर का शव, बेड पर पड़ी थी पत्नी और मासूम बच्ची

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एवरेस्ट होटल के मैनेजर ने अपने परिवार के साथ होटल में ही सुसाइड कर लिया। पुलिस की मानें तो मैनेजर का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। तो वहीं, इसी कमरे में होटल मैनेजर की पत्नी का शव भी बेड पर पड़ा हुआ मिला। जबकि पांच वर्ष की बच्ची गंभीर हालत में थी। पति-पत्नी का होटल के कमरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, सूचना पर एएसपी कैंट डॉ. ईरज राजा और सदर बाजार पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल जुट गई।

hotel manager extreme step after poisoning wife and child in meerut

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि अरविंद (45) नाम का व्यक्ति रोडवेज बस स्टैंड के निकट स्थित एवरेस्ट गेस्ट हाउस में मैनेजर था। होटल मालिक लोकेश के मुताबिक, अरविंद लगभग एक साल से उनके होटल में काम कर रहा था। 10 दिन पहले ही अरविंद अपनी पत्नी और 5 साल की बच्ची को भी साथ ले आया था। सभी लोग होटल में अरविंद के कमरे में रह रहे थे।

गुरुवार सुबह होटल का सफाई कर रहे कर्मचारी कमरे में सफाई के लिए पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था। सफाईकर्मी ने भीतर झांका तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। कमरे के भीतर अरविंद का शव फंदे से लटका हुआ था। वहीं, उसकी पत्नी की लाश भी बेड पर पड़ी थी। जिसके बाद घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एएसपी कैंट इरज राजा और थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस को कमरे में दंपत्ति की पांच वर्षीय बेटी भी बेहोश मिली। जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी ने बताया कि दंपत्ति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतित हो रहा है कि पत्नी से हुए विवाद के दौरान अरविंद ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बेटी की हत्या का प्रयास करके खुद भी फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:- चेकिंग के दौरान लोगों को परेशान करने वाले दरोगा पर भड़की MLA अदिति सिंह की बहन देवांशी, वायरल हुआ VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+