Meerut News: गंगनहर के पास मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड, बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज

Meerut News: मेरठ की लोधीपुरा नहर के पास मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लेकर डिफ्यूज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, बम पुराना लग रहा है और बम में सेफ्टी पिन व जंग लगा था।

Meerut News

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर डिफ्यूज कर दिया है। तो वहीं, अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हैंड ग्रेनेड कहां से आया? और क्या इसका इस्तेमाल किसी खतरनाक मंसूबे के लिए किया जाना था? इन सभी सवालों पर अभी पुलिस जांच कर रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह मामला मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र का है। लोधीपुरा अनूपशहर नहर पिछले दो सप्ताह से बंद चल रही है। शनिवार शाम करीब 6 बजे लोधीपुरा नहर निवासी कुछ युवकों ने नहर में हैड ग्रेनेड बम होने की सूचना थाना पुलिस को दी। किठौर सीओ रूपाली राव ने बताया कि पुलिस ने नहर में पत्थरों के बीच में फंसे हैंड ग्रेनेड बम को सुरक्षा के साथ बाहर निकाला और थाने ले आए।

पुलिस के मुताबिक, बम पुराना लग रहा है और बम में सेफ्टी पिन व जंग लगा था। बम निरोधक टीम को भी सूचित किया है। वहीं, देर रात बम निरोधक दस्ता थाने पहुंचा और बम की जांच की। गाजियाबाद बम निरोधक दस्ते के एक अधिकारी लाल सिंह भाटी ने कहा, 'हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना के बाद, हमारी टीम शनिवार शाम को घटनास्थल पर पहुंची और बम को डिफ्यूज कर दिया गया।'

Recommended Video

    मेरठ: रेप पीड़िता के साथ आरोपियों ने की मारपीट, कार्रवाई खत्म करने की मांग

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैंड ग्रेनेड के नीचे की तरफ कुछ नंबर लिखे हुए थे, जिसे देखकर यही पता लगता है कि यह किस को सुपुर्द किया गया था। एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया पुलिस और सेना की ट्रेनिंग में दिखाया जाने वाला हैंड ग्रेनेड लग रहा है। फिलहाल हैंड ग्रेनेड कब्जे में लेकर सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+