अजब परेशानी लेकर थाने पहुंची विवाहिता, बोली- साहब, पति को 'काला भूत' कहकर चिढ़ाता है सनकी आशिक
मेरठ, 25 सितंबर: अजीबो-गरीब खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आई, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां शुक्रवार 24 सितंबर को एक विवाहिता अपनी परेशानी लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची। विवाहता ने कहा, साहब, एक सनकी आशिक उसके पति को 'काला भूत' कहकर चिढ़ाता है और उसे परेशान करता है। वो शादी से पहले से उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता विवाहिता ने बताया कि उसने दोस्ती नहीं करने पर हत्या की धमकी दी है।

धमकी और परेशान करने की वजह से उसका घर से निकलना भी दूभर हो गया है। इस बारे में थाना पुलिस से लेकर सीओ तक से गुहार लगा ली। लेकिन उस शख्स के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिस वजह से आरोपित के हैसले और भी ज्यादा बढ़ गए है। इस मामले में एसएसपी ने पीड़ित महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दें, यह मामल मेठर जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन इलाके का है।
महिला की शादी समर गार्डन निवासी एक युवक से हुई है। लेकिन यही रहने वाला एक युवक उससे शादी करना चाहता था। लेकिन महिला के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह शादी करा दी। जिसके बाद से आरोपित युवक विवाहिता के पति को काला भूत कहकर चिढ़ाता है। पीड़िता की मानें तो एक सप्ताह पहले उसने मोहल्ले में रहने वाले युवक के हाथ मोबाइल फोन भेजा था। जिसे विवाहिता ने लेने से मना कर दिया।
इसके बाद से सनकी आशिक ने विवाहिता का पीछा करना शुरु कर दिया। परेशान होकर विवाहिता ने अपने पति को आपबीती सुनाई, वह आरोपित के परिजनों के पास शिकायत लेकर पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद भी आरोपित विवाहिता से दोस्ती करना चाहता है। दोस्ती करने से मना करने पर वह विवाहिता व उसके पति को हत्या की धमकी देता है। सनकी आशिक की प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने थाने व सीओ आफिस में शिकायत पत्र दिए थे। लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।












Click it and Unblock the Notifications