Meerut: कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फटने से नीचे आ गिरा लेंटर, मलबे के नीचे दबने से 3 की मौत, 12 लोगों को बचाया

Meerut News: मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में स्थित पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को बॉयलर फट गया। जिससे पूरी छत नीचे आ गिरी। इस हादसे में 50 से 60 मजदूर घायल हो गए।

कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फटने से नीचे आ गिरा लेंटर, मलबे के नीचे दबने से 3 की मौत
Photo Credit:

Meerut News: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आई है। यहां दौराला थाना क्षेत्र में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फट गया, जिसकी वजह से बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर फटने से कोल्ड स्टोरेज का लेंटर नीचे आ गिरा। जिसकी वजह से नीचे काम कर रहे 50 से 60 मजदूर दबे गए। मलबे के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 लोगों को बचाया गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि 12 लोगों को बचाया है जिसमें से 6 लोग गंभीर हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 25 लोगों में से 9 लोग पहले ही निकल चुके थे। यहां सारी मशीन और एंबुलेंस हैं।

यह हादसा मेरठ के थाना दरौला क्षेत्र में हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, यह कोल्ड स्टोरेज पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का बताया जा रहा है। शुक्रवार को मजदूर कोल्ड स्टोर के अंदर अपना-अपना काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक से कोल्ड स्टोर में रखा बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने से कोल्डस्टोर का लेंटर गिर पड़ा और अमोनिया का रिसाव होने लगा। लेंटर गिरने से करीब 50 से 60 मजदूर नीचे दब गए हैं। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। तो वहीं, इस हादसे की सूचना पर तत्काल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस-प्रशासन के साथ एनडीआरएफ की टीम और स्थानी लोग रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को मलबे के नीचे से निकाल रहे है। इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, दो लोगों के मरने की सूचना आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग काफी पुरानी थी और जर्जर हो चुकी थी। आज अचानक से बॉयलर फटने के बाद यह इमारत नीचे आ गिरी। बता दें कि यह काफी बड़ा हादसा है और पुलिस-प्रशासन का काफी बड़ा अमला मौके पर मौजूद है।

Recommended Video

      बड़ी खबर: पूर्व एमएलए के कोल्ड स्टोर में धमाका, आधा दर्जन मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

      ऐसा बताया जा रहा है कि कई एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं, अस्पताल तक लोगों को पहुंचाने के लिए कॉरिडोर बनाया जा रहा है। मेडिकल और आसपास के निजी अस्पतालों की इमरजेंसी भी हाई अलर्ट पर रखी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक के बाद एक लगभग 11 एंबुलेंस मलबे में दबे मजदूरों को लेकर मेरठ पहुंच गई। बचाव कार्य जारी है। वहीं अधिकारियों के निर्देश पर 2-3 जेसीबी मौके पर बुलाई गई है, जो मलबे को हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने में लगी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+