Meerut News: खेलते-खेलते कार में लॉक हुआ मासूम, चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने नहीं सुनी, दम घुटने से हो गई मौत

UP Meerut News: कार चालक और मालिक अक्सर ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिन्हें सुनकर लोगों की रूह कांप जाती है। ताजा मामला मेरठ जिले का है। मेरठ में एक शख्स ने अपनी कार लॉक न करके इतनी बड़ी गलती कर दी कि एक बच्चे की मौत हो गई।

मासूम बच्चे की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया है। हालांकि इस मामले में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मासूम बच्चे के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मासूम बच्चे की मौत के मामले में अब कुछ लोग कार चालक को तो कुछ लोग परिजनों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

meerut-news-innocent-child-locked-in-car-while-playing-kept-shouting-but-no-one-listened

यह पूरा मामला मेरठ जनपद के डूंगर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले नफीस खान की बेटी तनमया की शादी दस साल पहले शेखपुरा निवासी सलीम के साथ हुई थी। तनमया को तीन बेटियां और एक बेटा हुआ उसके बाद उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बेटी की मौत हो जाने के बाद नफीस खान उसके चार साल के बेटे अरहान को अपने घर ले आए। इसी साल अप्रैल माह में मासूम अहान के नाना नफीस ने एक स्कूल में उसका नामांकन कराया था।

बताया जा रहा है कि शु्क्रवार को नफीस के परिवार में एक शादी थी। उसी शादी में शामिल होने के लिए नफीस के घर उसके रिश्तेदार आए थे। शुक्रवार दोपहर में नफीस के एक मित्र भी अपनी कार से उनके घर आए और कार को लॉक किए बगैर वे लोगों से मिलने चले गए।

बताया जा रहा है कि इसी बीच नमाज का समय हो जाने के बाद सभी लोग नमाज अदा करने चले गए। इधर अरहान खेलते हुए कार के पास पहुंचा और कार का दरवाजा खोलकर कार में चला गया। उसके बाद अंदर से कार का गेट लॉक हो गया।

बताया जा रहा है कि कार का गेट लॉक होने के बाद अरहान का उसमें दम घुटने लगा। उधर लोग नमाज अदा कर रहे थे और उनकाे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हुई। नमाज अदा करने के बाद लोग शादी समाराेह में व्यस्त हो गए।

बाद में जब अरहान जब काफी देर तक किसी को दिखाई नहीं दिया तो लोग उसे खोजने निकले। काफी खोजन के बाद लोग जब कार के पास पहुंचे तो कार में अरहान को देख लोग हैरान रह गए। उसके बाद कार का गेट खोलकर लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की जानकारी मिलने के बाद नफीस के परिवार में मातम पसर गया। मासूम की मौत के बाद परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बगैर उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिए। लेकिन इस घटना को लेकर लेागों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+