Meerut: बेटी पर गलत नजर रखता था बाप, विरोध किया तो उस्तरे से कर दिया गंजा
Meerut: बेटी पर गलत नजर रखता था बाप, विरोध किया तो उस्तरे से कर दिया गंजा
Meerut, April 21: खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है। यहां बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने देने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आपके भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां बेटी ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिसाड़ी गेट थाना पुलिस से शिकायत की है। वहीं, पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

ये मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र इलाके का है। खबरों के मुताबिक, 20 वर्षीय पीड़िता ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में अपने पिता पर आरोप लगाया कि उसके पिता शराब के नशे में उसे गंदी-गंदी बातें करता था। इतना ही नहीं, कई बार आरोपी पिता ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास भी किया। जब वो इस काम में विफल रहे तो उन्होंने पहले कैंची से उसकी चोटी काटी। फिर उस्तरे से उसे गंजा कर दिया।
112 पर कॉल कर पुलिस को दी सूचना
पीड़िता ने घटना की सूचना डायल 112 पर कॉल कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता को अपने साथ थाने ले गई और तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के पितो को हिरास्त में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई।
तीन साल से कर रहा था गंदी हरकत
पीड़िता का आरोप है कि जब उसकी मां नमाज पढ़ने लगती तो इसी दौरान उसका पिता नशे में उसके साथ गंदी हरकत शुरू कर देता था। इस बात पर घर में कई बार झगड़ा भी हुआ, लेकिन परिजनों के समझाने पर उसने पहले पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पीड़ित लड़की का आरोप है कि उसका पिता उसके साथ पिछले तीन सालों ने उसके साथ ऐसी गंदी हरकत कर रहा है। घर की इज्जत बचाने के लिए उसने कभी किसी को कुछ नहीं बताया।
कैंची से काटे बाल, उस्तरे से किया गंजा
लेकिन इस बार जब उसकी मां नमाज पढ़ने लगी तो आरोपी पिता उसके कमरे में घुस गया और गलत बात करने का प्रयास किया। जब उसने शोर मचाया तो उसे जबरदस्ती पकड़कर उसके बाल कैंची से काट दिए और बाद में उस्तरे से उसे गंजा कर दिया। वहीं इस मामले पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications