Meerut: खेत में मिले चाची और भतीजे के शव, पास में ही पड़ी थी 32 बोर की मैगजीन

मेरठ। खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है। यहां शनिवार की सुबह डबल मर्डर की घटना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर भावनपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग ने वारदात स्थल से 32 बोर की मैगजीन बरामद की है। हालांकि, पिस्टल नहीं मिल पाई। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Meerut News: body of aunt and nephew found in Bhawanpur police station area

ये वारदात मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, लालपुर गांव में शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे गुलशन पत्नी यामीन व उसके भतीजे गुड्डू उर्फ खुशनूद पुत्र अलीशेर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव पास के खाली पड़े धर्मवीर के प्लॉट में पड़े मिले। वहीं दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में एसपी देहात पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली।

वहीं, एसपी देहात केशव कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ये रिश्ते में चाची-भतीजे सगे नहीं है। उन्होंने बताया कि युवक ने पहले चाची की हत्या की फिर खुद को गोली मारी। एसपी के मुताबिक, चाची को गोली मारने से पहले युवक ने सल्फास खाकर जान देने की भी कोशिश की। बताया जा रहा है कि मृतक गुड्डू और गुलशन के बीच अवैध संबंधों की भी चर्चा है। फिलहाल पुलिस वारदात की जांच पड़ताल में जुटी है।

पुलिस ने वारदात स्थल से पिस्टल की मैगजीन बरामद की है, लेकिन पिस्टल नहीं मिल पाई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। इस पूरे मामले में पुलिस दोनों परिवारों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है। उधर, मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+