मेरठ: बीवी के चरित्र पर था शक, घुमाने के बहाने लाया और बच्चों समेत नहर में धकेला

मेरठ। सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहां गुड़गांव निवासी एक शख्स अपनी पत्नी और बच्चों को घुमाने के बहाने कार में बिठाकर मेरठ लाया। इसके बाद सभी को नहर में धक्का देकर फरार हो गया। हालांकि महिला की तो जान किसी तरह बच गई, लेकिन दोनों बच्चों की रजबहे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी युवक और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सोनू ने हत्या का कारण पत्नी के चरित्र पर शक होना बताया है।

Meerut News: A man threw his wife and children in the canal

थाना खेड़की दौला के दरोगा हरीश ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सायरा ने अपने पति सोनू और एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें उसने बताया कि गुरुग्राम के गांव भांगरौला निवासी सोनू ने सायरा उर्फ रजनी से कुछ साल पहले लव मैरिज की थी। सोनू यहां अपनी पत्नी सायरा और बेटी तौहिदा उर्फ सोनिया (6 वर्ष) व डेढ़ वर्षीय बेटे अंकुर के साथ रहता था। सायरा ने बताया कि उसका पति सोनू अपने एक साथ के साथ उन्हें घुमाने के लिए 28 फरवरी को कार से मेरठ लाया था।

बताया कि यहां रात को सोनू और उसके दूसरे साथी ने सायरा और दोनों बच्चों को जानी थाना क्षेत्र की टिमकिया नहर में धक्का दे दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। हालांकि, नहर में डूब रही सायरा ने तो किसी तरह तैर कर अपनी जान बचा ली। लेकिन उसके दोनों बच्चे नहर में डूब गए। जान बचाकर गुडगांव पहुंची सायरा ने खेड़की दौला थाने में अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सायरा का आरोप था कि अब सोनू किसी अन्य युवती से शादी करना चाहता है। जिसके चलते उसने अपना पीछा छुड़ाने के लिए सायरा और उसके दोनों बच्चों को नहर में धक्का दे दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सोनू और उसके दूसरे साथी को हिरासत में ले लिया। उधर, डेढ़ साल के अंकुर का शव गाजियाबाद रजवाहे में बरामद हो गया। वहीं, बुधवार को छह साल की मासूम नाहिदा की लाश भी जानी के मेहपा गांव स्थित रजवाहे से बरामद हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ सरधना आरपी शाही ने बताया कि इस मामले में गुड़गांव के खेड़की दौला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। लिहाजा आगे की कार्रवाई वहां की पुलिस करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+