Meerut News: मेरठ में 10वीं के छात्र ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात, रो पड़े परिजन

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मेरठ जनपद में 14 साल के एक बालक ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर को कनपटी पर सटकर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लिया।

बेटे की आत्महत्या करने की सूचना मिलने के बाद बिजनेसमैन के परिवार में मातम पसर गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

meerut-news-10th-class-student-shot-himself-in-meerut

बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में बेटे ने लिखा है कि उसके पापा उसे मोबाइल चलाने नहीं देते थे। इसके अलावा उसने अपने पापा से बुलेट खरीदने के लिए कहा था। पिता ने उसे बुलेट भी नहीं दिलाया था। लिखा कि पिता उसे प्यार नहीं करते हैं।

यह पूरा मामला मेरठ जनपद के पास उमा थाना क्षेत्र के रामराज गांव का है। बताया जा रहा है कि रामराज गांव मैं बिजनेस में नितिन चौधरी का परिवार रहता है। परिवार में उनकी मां, पत्नी और बच्चे रहते हैं।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात में पिता ने फोन करके अपने बड़े बेटे अंगद को पढ़ाई करने के लिए फटकार लगाया था। फटकार लगाई जाने के बाद नाराज होकर अंगद ने ऐसा कदम उठा लिया।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची इसके अलावा एसपी ग्रामीण कमलेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर बच्चों की डेड बॉडी बेड पर पड़ी हुई थी। उसके हाथ में रिवाल्वर थी और जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

अलमारी से रिवॉल्वर निकाल कर मार ली गोली
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात में परिवार के लोग अपना-अपना काम कर रहे थे। अंगद अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान अंगद अलमारी में रखी अपने पिता की रिवाल्वर निकाल लिया।

रिवाल्वर निकालने के बाद उसने कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद उसकी मां और उसके भाई दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे। कमरे में पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि उनका बेटा अंगद बेड पर लेटा हुआ था और उसके सर से खून निकल रहा था।

उसके बाद अंगद की मां ने शोर मचाते हुए परिजनों को बुलाया। परिजनों के पहुंचने के बाद लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अंगद को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बिजनेसमैन के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं डेड बॉडी कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+