मेरठः पूर्व चेयरमैन के भतीजे ने खेल-खेल में चलाई गोली तो दोस्त को लगी

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के किठौर के पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड़ एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। दरअसल इस बार पूर्व चेयरमैन के भतीजे ने खेल-खेल में अवैध तमंचे से गोली चला दी, जिससे एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। वहीं, पुलिस अधिकारी जांच के बाद मामले में कार्रवाई की बात कर रहे हैं। बताते चलें किठौर के पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड़ पहले भी कई मामलों को लेकर चर्चाओं में रह चुके हैं।

meerut nephew of former chairman did firing

ताजी घटना मंगलवार शाम की है। बताया जाता है पूर्व चेयरमैन का भतीजा शहजाद गांव के रहने वाले अपने दोस्त परवेज के साथ खेत पर जा रहा था। परवेज के भाई जुल्फीकार के मुताबिक रास्ते में चलते चलते शहजाद तमंचे से खेल रहा था। इसी दौरान अचानक तमंचे से गोली चल गई और परवेज की कमर के नीचे जा धंसी। घटना के बाद आरोपी शहजाद मौके से फरार हो गया।

उधर, जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल परवेज को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दावा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+