रिश्तों का क़त्ल: मामी के साथ 'नाज़ायज सबंध' बनाता था भांजा, मामा ने टोंका तो सीने में दाग दी गोलियां

मृतक संदीप के भांजे जॉनी के उसकी पत्नी प्रीति से अवैध सबंध बन गए थे। जिसकी जानकारी संदीप को लग गई थी। संदीप दोनों के बीच पनप रहे नाज़ायज रिश्तों को लेकर अक्सर पत्नी प्रीति और भांजे जॉनी को टोंकता था।

meerut Nephew fired bullets in his uncle chest lover affair with aunty jhony sandeep preeti

यूपी के मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां एक भांजे ने मामी से अवैध सबंधों के चलते अपने सगे मामा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भांजे व मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
मामी से अवैध सबंधों में बाधक बनने पर मामा की हत्या
मेरठ में नाज़ायज रिश्तों की आग में एक परिवार बर्बाद हो गया। रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली वारदात सरूरपुर खुर्द थाना क्षेत्र अंतर्गत डाहर गाँव की हैं। जहां के रहने वाले 2 दिन से लापता 30 वर्षीय संदीप नाम के शख्स का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से बरामद किया हैं। संदीप की हत्या का आरोप उसी के सगे भांजे पर हैं। जिसने मामी से अवैध सबंधों के चलते इस वारदात को अंजाम दिया हैं।

meerut Nephew fired bullets in his uncle chest lover affair with aunty jhony sandeep preeti

मोबाईल सर्विलांस की मदद से बरामद हुई लाश
दरअसल संदीप दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसके चलते परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके चलते पुलिस भी संदीप की तलाश में जुटी थी। लेकिन संदीप का कोई सुराग नही लग पा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लेकर संदीप की तलाश की तो गांव के बाहर जंगल से उसका गोली लगा शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई।
मामी- भांजे के बीच पनप रहा था नाज़ायज रिश्ता
मृतक संदीप के भांजे जॉनी के उसकी पत्नी प्रीति से अवैध सबंध बन गए थे। जिसकी जानकारी संदीप को लग गई थी। संदीप दोनों के बीच पनप रहे नाज़ायज रिश्तों को लेकर अक्सर पत्नी प्रीति और भांजे जॉनी को टोंकता था। इतना ही नही संदीप में दोनों के मिलने पर रोक लगा दी थी। फिर भी दोनों के बीच अक्सर बात होती थी। दोनों अक्सर छुप छुपकर मिला करते थे। जिसको लेकर कई बार संदीप का अपने आरोपी भांजे जॉनी से विवाद भी हो चुका था।

meerut Nephew fired bullets in his uncle chest lover affair with aunty jhony sandeep preeti

Recommended Video

    अमरोहा:किसान की मौत के मामले में 4 के खिलाफ केस दर्ज,एक हत्यारोपी गिरफ्तार

    संदीप के प्रतिबंध लगाने से बौखला कर किया कत्ल
    वही संदीप ने अपने भांजे जॉनी को अपने घर और गांव आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके चलते जॉनी अपने मामा से नफरत रखने लगा था। और उसके और मामी 'प्रीति' के बीच रोड़ा बने मामा को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। जॉनी ने भरोसे में लेकर संदीप को गांव के बाहर मिलने बुलाया और फिर उसके सीने में दो गोलियां दाग मौत के घाट उतार दिया। और शव मेरठ-करनाल हाईवे के पास गन्ने के खेत मे छिपा दिया।
    पुलिस की गिरफ्त में हत्यारा, हिरासत में मृतक की पत्नी
    वही एसपी देहात के मुताबिक थाना दौराला क्षेत्र अंतर्गत चिरोड़ी गांव से आरोपी जॉनी को गिरफ्तार कर लिया हैं। जबकि उसकी मृतक की पत्नी 'प्रीति' को भी हिरासत में लिया हैं। वही पुलिस पड़ताल कर रही हैं कि संदीप की हत्या में प्रीति की कितनी भूमिका हैं। फिलहाल पूछताछ के आधार पर अवैध सबंधों में बाधक बनने पर हत्या को अंजाम दिया गया हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+