मेरठ की मॉडल ने पाकिस्तान पर लगाया उनकी फोटो चोरी करने का आरोप, जानिए पूरा मामला
मेरठ, 01 सितंबर: उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस राधिका गौतम ने पाकिस्तान पर उनका फोटो चोरी करने का आरोप लगाया है। राधिका गौतम का कहना है कि इमरान सरकार ने अपनी उपलब्धियों के विज्ञापन में उनकी फोटोज का इस्तेमाल किया। राधिका ने बताया कि जो तस्वीरें इस्तेमाल की गई हैं वह छह महीने पहले दिल्ली में खींची गई थी। फोटोशूट करने वाली संबंधित कंपनी को मामले की सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर अनाधिकृत तरीके से फोटो का इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि होती है तो पाकिस्तानी एंबेसी और भारतीय अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।

फिल्म के साथ कई क्राइम सीरीज में काम कर चुकी हैं राधिका
राधिका गौतम मेरठ के शास्त्रीनगर में रहती हैं। वह मॉडल और एक्ट्रेस हैं। राधिका फिल्म 'द रेपिस्ट' के अलावा कई क्राइम सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। राधिका के पति कैप्टन संकल्प गौतम मर्चेंट नेवी में हैं। राधिका ने बताया कि इमेजेस बाजार नाम की स्टॉक फोटोग्राफी कंपनी के साथ उन्होंने छह महीने पहले करार किया था। दिल्ली में फोटोशूट हुआ था।
पाकिस्तान पर फोटो चोरी करने का आरोप
राधिका ने पाकिस्तान पर उनका फोटो चोरी करने का आरोप लगाया है। राधिका गौतम का कहना है कि इमरान सरकार ने अपनी उपलब्धियों के विज्ञापन में उनकी फोटोज का इस्तेमाल किया। राधिका का कहना है कि उन्होंने कंपनी को फोटो के पाकिस्तान में इस्तेमाल की जानकारी दे दी है। पाकिस्तान सरकार से इस संबंध में संबंधित कंपनी से जवाब मांगेगी और अधिकृत दस्तावेज नहीं होने पर कार्रवाई कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications