मेरठः खेत में बेटी के साथ जो हुआ उसका वीडियो देख मां-बाप के उड़े होश, आरोपी फरार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र में एक किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। वहीं आरोपित ने रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिससे वीडियो वायरल हो गया। गांव में हुई बदनामी के बाद किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ किठौर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

रेप का वीडियो किया वायरल

रेप का वीडियो किया वायरल

दरअसल, घटना लगभग 10 दिन पहले की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी खेत में काम कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान किशोरी के पड़ोस में रहने वाले रिफाकत पुत्र सदाकत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान बनाई गई किशोरी की अश्लील वीडियो गांव में वायरल कर दी।

लड़की के मां-बाप के पास पहुंचा वीडियो

लड़की के मां-बाप के पास पहुंचा वीडियो

उधर, जब घूम-फिर कर यह वीडियो किशोरी के परिजनों तक पहुंची तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पूछताछ करने पर किशोरी ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि किशोरी के परिजन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने से भी इंकार कर रहे थे। मगर, पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

मेरठ में एक संदिग्ध कोरोना संक्रमित मरीज की मौत

मेरठ में एक संदिग्ध कोरोना संक्रमित मरीज की मौत

इसके अलावा मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की शनिवार सुबह मौत हो गई। हालांकि अभी उनकी कोरोना की रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि वह कोरोना पॉजिटिव था या निगेटिव। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से उसके शव को प्रोटोकॉल के तहत ही परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+