मेरठ: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो फिर हुआ वायरल, पुलिस ने नौशाद को लिया हिरासत में

मेरठ: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो फिर हुआ वायरल, पुलिस ने नौशाद को लिया हिरासत में

मेरठ, 05 दिसंबर: थूक लगाकर रोटी बनाने का एक और मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो गया। थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला जैसे ही सोशल मीडिया की सुर्खियों में आया तो पुलिस भी हरकत में आ गई। आनन-फानन में पुलिस ने युवक नौशाद और ठेकेदार को हिरासत में ले लिया। अब वायरल वीडियो के आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Meerut: man making bread while spitting on it taken in custody

ये मामला मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र लक्ष्मी नगर का है। यहां एक परिवार में करीब दो दिन पहले सगाई समारोह का आयोजन किया गया था। इसी समारोह में रोटी बनाने के लिए एक तंदूर कारीगर नौशाद को बुलाया गया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने देखा कि नौशाद बार-बार रोटी पर थूक लगा रहा था। इसके बाद उन्होंने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाला। शनिवार को इसकी रिकॉर्डिंग पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने आरोपी नौशाद को हिरासत में ले लिया।

क्या कहा पुलिस ने
नौशाद कैथवाड़ी रोहटा का रहने वाला बताया गया है। उससे कुछ जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने शादियों में काम करने वाले सरूरपुर निवासी ठेकेदार बालेश्वर को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में तहरीर अभी नहीं आई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, सवाल उठ रहा है कि वीडियो बनाने वाला युवक खामोश क्यों रहा। शादी वाले दिन ही इस बारे में समारोह में पहुंचे लोगों को नहीं बताया गया।

Recommended Video

    Omicron Variant: Meerut में विदेश से 13 यात्री लापता, दिए गलत मोबाइल नंबर | वनइंडिया हिंदी

    पहले भी सामने आया था ऐसा ही मामला
    इसके पहले फरवरी में भी मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने जमकर बवाल किया आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई भी की गई ।जिसके बाद अब एक बार फिर मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में फिर एक बार फिर थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि पुलिस ने इस बार आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+