Meerut Love Jihad: हिन्दू नाम बताकर 15 वर्षीय किशोरी की बनाई अश्लील वीडियो, अब बना रहा धर्मांतरण का दबाव
15 वर्षीय किशोरी की एक रॉंग नंबर ने ज़िंदगी बर्बाद कर दी। मयूर खान नाम के युवक ने खुद को हिन्दू बताकर पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्मांतरण और निकाह का दबाव बना रहा है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक और लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर एक किशोरी को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा है। जिसको लेकर सोमवार को पीड़िता की मां अपनी बेटी को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रॉंग नंबर ने कर दी किशोरी की जिंदगी बर्बाद
बता दें कि मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन से उसकी 15 वर्षीय बेटी गुमसुम थी। आज उससे प्यार से पूछताछ की गई तो किशोरी ने बिलखते हुए बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। युवक ने अपना नाम मयूर बताते हुए कहा कि वह विदेश में नौकरी करता है। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। धीरे धीरे दोनों एक दुसरे के करीब आ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच अफेयर चालू गया।
हिन्दू नाम बताकर दुष्कर्म
पपडिता की माँ ने बताया कि युवक ने किशोरी को हिन्दू नाम बताकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसके बाद भावनपुर निवासी युवक उसे बहला-फुसलाकर ट्यूबवेल पर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो भी बना ली। किशोरी का आरोप है कि इसी दौरान उसे पता चला कि मयूर का असली नाम मयूर खान है। जिसके बाद उसके होश उड़ गए।
अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण का दबाव
वहीं आज एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि अब आरोपी उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर धर्मांतरण और खुद के साथ निकाह करने का दबाव बना रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़िता की मां के भी होश उड़ गए। बेटी को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। जिस पर अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications