मेरठ: 65 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया आबकारी इंस्पेक्टर

Meerut Excise Inspector Caught Red Handed Taking Bribe: मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को 65 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस आरोपी आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर से पूछताछ में जुटी है। इंस्पेक्टर कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Meerut Excise Inspector Caught Red Handed Taking Bribe

शराब के स्टॉक में हेराफेरी का आरोप लगा मांग रहा था घूस

दरअसल, मवाना निवासी यतेंद्र शर्मा के मेरठ में शराब के तीन ठेके हैं। बताया जाता है लॉकडाउन में ठेके बंद होने के बावजूद शराब के स्टॉक में हेराफेरी का आरोप लगा क्षेत्र में तैनात आबकारी इंस्पेक्टर अतुल त्रिपाठी ठेकेदार यतेंद्र शर्मा को प्रताड़ित कर रहा था। इसी के साथ यतेंद्र शर्मा के पक्ष में रिपोर्ट लगाने के नाम पर उनसे 65 हजार की घूस मांग रहा था। इसके बाद ठेकेदार ने मामले की जानकारी विजिलेंस डिपार्टमेंट में दी।

विजिलेंस ने आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा

सोमवार को आबकारी इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए विजिलेंस की टीम ने ईव्ज चौराहा स्थित आबकारी कार्यालय के पास जाल बिछाया था। योजना के तहत ठेकेदार यतेंद्र आबकारी इंस्पेक्टर अतुल त्रिपाठी को पैसे देने के लिए पहुंचा, जहां विजिलेंस डिपार्टमेंट की टीम ने पांडव नगर निवासी अतुल त्रिपाठी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

विजिलेंस टीम ने आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया। विजिलेंस डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+