Meerut: डबल मर्डर की वारदात से दहला मेरठ, बेडरूम में गला काटकर पति-पत्नी की निर्मम हत्या
मेरठ के शास्त्री नगर इलाके में आज सुबह एक शिक्षिका और उसके पति की गला काटकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। डबल मर्डर की सूचना पर पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया।

Meerut News: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आई है। यहां शास्त्री नगर के पॉश इलाके में एक शिक्षिका और उसके पति की गला काटकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। डबल मर्डर की सूचना पर पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया। वहीं, दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही आईजी नचिकेता झा और एसएसपी रोहित सवान भी मौके पर पहुंच गए।
फॉरेंसिक विभाग की टीम ने वारदात स्थल से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि, इस हत्याकांड की जांच पुलिस की क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और फॉरेंसिक टीमें कर रही है।
यह वारदात मेरठ जिले शास्त्री नगर के सेक्टक 6 की है। यहां 45 वर्षीय शिक्षिका ममता अपने पति प्रमोद उर्फ बट्टिन के साथ रहते है। प्रमोद के दो बच्चे है आर्यन और कनिष्का, जो गुड़गांव में जॉब करते हैं। मंगलवार 16 मई की सुबह करीब 8 बजे इस निर्मम हत्याकांड का उस वक्त खुलासा हुआ, जब एक महिला इसके घर पहुंची।
Recommended Video

जैसे ही महिला ने घर में प्रवेश किया तो दोनों केशव कमरे में बेड पर खून से लथपथ पड़े थे, जिन्हें देखकर उसकी चीख निकल गई। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कराई। आईजी नचिकेत झा भी मौके पर पहुंचे हैं।
पुलिस पूछताछ में बुजुर्ग माता पिता ने बताया कि उन्होंने किसी को घर में आते नहीं देखा। घर में जाने के दो रास्ते हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या कितने बजे हुई है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications