Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेरठ में छह और मिले कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या 64 हुई

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां 57 लोगों के सैंपल कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट मंगलवार देर रात आ गई। इनमें दो मरीज जमाती है। वहीं चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या 64 हो गई है। इनमें नौ ठीक हो चुके हैं जबकि एक की मृत्यु हो गई है। फिलहाल 54 का इलाज चल रहा है।

Meerut coronavirus update in hindi 4 people tested positive for Coronavirus

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर विश्वास चौधरी ने बताया कि तीन दिन पहले जली कोठी क्षेत्र में उपद्रव के दौरान कोरोना पॉजिटिव उपद्रवी के संपर्क में आए चार पुलिसकर्मियों के सैंपल अभी जांच के लिए नहीं भेजे गए हैं। पांच दिन की अवधि पूरी होने के बाद इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। फिलहाल इन सभी को क्वारंटाइन किया गया है। इसी के साथ आज बागपत निवासी एक व्यक्ति को छाती में दर्द की शिकायत के चलते मेडिकल लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। इस व्यक्ति के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

11 अप्रैल शनिवार को जली कोठी क्षेत्र को हॉटस्पॉट चिह्नित करने के बाद सील करने गए सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र सिंह और दरोगा मुकेश कुमार पर पथराव हुआ था। इसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने दस लोगों को नामजद करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि तीन जमातियों को क्वारंटाइन कर दिया। दो आरोपितों को पुलिस ने सदर बाजार थाने की हवालात में रखा था, जबकि छह आरोपितों को सुभारती मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन कर दिया। पुलिस ने सभी के सैंपल जांच को भेजे थे।

सोमवार को आई रिपोर्ट में एक बवाली में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। संक्रमित आरोपित सदर बाजार थाने की हवालात में अपने एक अन्य साथी के साथ है। अब पुलिस आरोपित से जुड़े सभी पुलिसकर्मियों की जांच पड़ताल करा रही है। सदर थाने के लॉकअप में रखे गए आरोपित के पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार का कहना है कि फिलहाल दो दरोगा, दो सिपाहियों और एक सफाईकर्मी को उनके घर पर ही क्वारंटाइन किया गया है। पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति किस-किस के संपर्क में आया है, इसकी पहचान के लिए एसपी सिटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो भी पुलिसकर्मी उक्त व्यक्ति के संपर्क में आया होगा, उन्हें भी क्वारंटाइन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+