मेरठ: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप की वारदात, पीड़िता ने जहर खाकर दी जान
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार को 10वीं की छात्रा से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना से आहत किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों उसे अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। छात्रा से मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने गांव के ही लखन और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस को जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने थाना पुलिस को आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए। खबरों के मुताबिक, पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है, दो अन्य फरार हैं। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि दो अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

ट्यूशन से घर लौट रही थी छात्रा
जानकारी के मुताबिक, 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा गुरुवार दोपहर ट्यूशन गई थी। वह ट्यूशन से घर वापस लौट रही थी, तभी गांव में एक टावर के पास मकान में छात्रा को चार युवकों ने बंधक बना लिया और उसके साथ हैवानियत की। इसके बाद छात्रा बदहवास हालत में किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। फिर उसेने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। शाम करीब छह बजे छात्रा को मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
इस मामले में परिजनों ने गांव में रहने वाले लखन और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस अधिकारियों ने थाना पुलिस को आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि दो अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह












Click it and Unblock the Notifications