कॉलगर्ल बताकर पत्नी की तस्वीरें अश्‍लील साइट पर की अपलोड, दो साल पहले हुई थी शादी

मेरठ, 11 जून: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्‍स ने घरेलू व‍िवाद के बाद अपनी पत्‍नी को कॉलगर्ल बताते हुए उसकी फोटो सोशल मीडि‍या पर वायरल कर दी। यही नहीं कुछ पोर्न साइट पर भी उसने ये फोटो डाल दीं। जब पत्नी को यह जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ि‍ता ने पति के खि‍लाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    Meerut: Call Girl बताकर Porn Site पर Viral कर दी पत्नी की फोटो, जानिए फिर क्या हुआ | वनइंडिया हिंदी
    man uploaded his wife objectionable pictures on obscene websites

    दो साल पहले हुई थी शादी

    मामला मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र का है। महिला की सोनू नाम के युवक से दो साल पहले शादी हुई थी। इसके कुछ समय बाद से ही दोनों में विवाद होने लगा। मामला इतना बढ़ा कि महिला ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया। केस दर्ज कराने के बाद से महिला अपने मायके में ही रह रही थी। इस बीच पति-पत्नी के बीच लगातार अनबन होती रही। अब पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति ने उसे बदनाम करने के ल‍िए उसका फोटो कॉलगर्ल बताकर अलग-अलग ग्रुप में शेयर कर द‍िया। कुछ पोर्न साइटों पर भी उसकी फोटो अपलोड की गई है।

    पीड़‍िता ने लगाई न्‍याय की गुहार

    पीड़‍िता अपने परिजनों के साथ मुंडाली थाने पहुंची और पति की करतूत बयां की। लेकिन युवक मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के अजराड़ा में रहता है, इसलिए मुंडाली पुलिस ने महिला को मेडिकल रवाना कर दिया। मह‍िला मेडिकल थाना पहुंची और न्‍याय की गुहार लगाई। मामला दो थानों के बीच फंस गया है। दोनों ही थाने की पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में कई बार समझौता हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत की जांच करके कार्रवाई भी की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+