परिवार संग घर की छत पर सो रही थी बच्ची, युवक ने केरोसिन डालकर किया आग के हवाले
Meerut news, मेरठ। यूपी के मेरठ में एक नबाालिग को केरोसिन छिड़ककर आग के हवाले कर दर दिया गया। आग लगने से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामलें में परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

परिवार के साथ छत पर सो रही थी बेटी
पुलिस के मुताबिक, टांडा गांव निवासी शकील का आरोप है कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ घर की छत पर सोया हुआ था। इसी दौरान गांव का ही दूसरे समुदाय का एक युवक अपने साथियों के साथ आया और छत पर सो रही उसकी बेटी पर तेल छिड़क कर आग लगा दी। बेटी की चीख-पुकार सुनकर उनकी आंख खुल गई, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। रात में उन्होंने अपनी बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत देखकर दिल्ली रेफर कर दिया गया।

बच्ची से छेड़छाड़ करने का आरोप
इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ भी करते थे। दो युवक पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की बात भी कही जा रही है। गुरुवार को एसपी सिटी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी की। फोरेंसिंक की टीम ने भी नमूने लिए और क्राइम सीन को समझा।

पुलिस कर रही मामले की जांच
बताया गया कि किशोरी का भाई करीब एक साल पहले आरोपी पक्ष की एक युवती को लेकर घर से फरार हो गया था। इस मामले में वह अभी जेल में है। पुलिस इस घटना को सभी पहलुओं से जोड़कर आपनी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications