25 लाख के जेवर लेकर भागी थी जिस प्रेमी के साथ वो निकला कोई और, भांडा फूटने पर मारी गई प्रेमिका

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक साल पहले हुई युवती की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवती की बेरहमी से हत्या के बाद उसका सिर और हाथ काटकर अलग-अलग जगह फेंक दिए गए थे। करीब एक साल बाद अब मामले का खुलासा हो सका है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ले जा रही थी कि उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर उस पर गोली चला दी। मुठभेड़ में शाकिब घायल हो गया। तीन-चार अन्य युवक भी हिरासत में हैं। पुलिस मान रही है कि इस वारदात में कई अन्य युवक भी शामिल हो सकते हैं।

खेत में मिली थी युवती की सिर और हाथ कटी लाश

खेत में मिली थी युवती की सिर और हाथ कटी लाश

एसएसपी अजय साहनी के मुताबिक, 13 जून 2019 को मेरठ के लोईया गांव में सबी अहमद के खेत में पड़ोसी ईश्वर पंडित ने कुत्ते को इंसान का एक हाथ मुंह में लेकर भागते हुए देखा। जब गन्ने का खेत खुदवाया गया तो वहां से एक युवती की लाश बरामद हुई। शव का सिर और एक हाथ गायब था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसएसपी के मुताबिक, इस मामले में डिस्ट्रिक क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो और स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो में मिसिंग मामले दिखवाए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम को इस काम में लगाया गया कि लोईया गांव के कौन-कौन युवक बाहर काम करते हैं। वे जहां-जहां काम करते थे, वहां-वहां के थानों में मिसिंग केस दिखवाए गए। आखिरकार पंजाब में जाकर पुलिस को सफलता मिली।

शाकिब ने अमन बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया

शाकिब ने अमन बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया


एसएसपी ने बताया कि एक साल की मेहनत के बाद पुलिस आखिर उस युवती तक पहुंच गई जो लापता थी। 23 वर्षीय युवती की पहचान लुधियाना में मोतीनगर थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई। जांच में पता चला कि युवती बीकॉम की छात्रा थी। मेरठ के लोईया गांव के शाकिब ने नाम बदल कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया था। दरअसल, शाकिब लुधियाना में नौकरी करता था। उसने वहां अपना नाम अमन बता रखा था। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर वह पिछले साल मई में लुधियाना से फरार हो गया। उसके साथ युवती भी थी, जो अपने साथ करीब 25 लाख रुपए की ज्वैलरी लेकर आई थी। दोनों करीब एक महीना तक दौराला में किराए के मकान में रहे।

भांडा फूटा तो कर दी हत्या, सिर और हाथ काटकर किए अलग

भांडा फूटा तो कर दी हत्या, सिर और हाथ काटकर किए अलग

पिछले साल ईद वाले दिन शाकिब युवती को अपने घर लेकर पहुंचा, जहां युवती को उसके शाकिब होने की हकीकत पता चली। युवती को पता चला कि वह अमन नहीं शाकिब है। शाकिब की हकीकत सामने आते ही युवती के होश उड़ गए। दोनों में लड़ाई शुरू हो गई। शाकिब उसे घुमाने के लिए घर से बाहर ले आया। पिछले साल ही ईद वाली रात शाकिब ने युवती को कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। जैसे ही वह बेहोश हुई उसने उसकी गला काटकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसने सिर और हाथ काटकर कहीं और फेंक दिया। पुलिस ने एक साल बाद मामले का खुलासा करते हुए फिलहाल मुख्य हत्यारोपी शाकिब को गिरफ्तार किया है। उसके परिवार से जुड़े तीन-चार युवकों से पूछताछ चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+