मेरठ: गुस्सा होकर मायके चली गई पत्नी, पति ने फांसी लगाकर दी जान

मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में पत्नी से हुए मामूली विवाद में एक व्यापारी ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक चौहान पूरी नई बस्ती में राकेश उर्फ राजकुमार का परिवार रहता है। राकेश मीट का व्यापार करता है।

man hangs himself after fight with wife in meerut

सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि राकेश का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके चलते शनिवार को उसकी पत्नी राकेश से लड़कर अपने मायके चली गई थी। घटना के बाद अवसाद में आए राकेश ने देर रात घर में फंदा लगाकर फांसी से लटककर जान दे दी।

क्षेत्र के लोगों ने राकेश का शव घर में फंदे से लटका देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+