दहेज में 'स्विफ्ट डिजायर' नहीं मिली तो दिया तीन तलाक, एक महीने से थाने के चक्कर काट रही पीड़िता

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक को लेकर कड़ा कानून तो बना दिया, लेकिन यह कानून पुलिस के लापरवाह रवैए के चलते कहीं कानूनी किताबों में ही दम न तोड़ दे। दरअसल, जानी थाना क्षेत्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पति द्वारा तीन तलाक का शिकार हुई महिला पिछले एक महीने से कानूनी कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही।

दो साल पहले हुई थी शादी

दो साल पहले हुई थी शादी

सिवालखास निवासी जहीर अहमद अपनी बेटी आयशा उर्फ चाइना के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। चाइना ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले अनस के साथ हुई थी।

दहेज में 'स्विफ्ट डिजायर' नहीं मिली तो किया प्रताड़ित

दहेज में 'स्विफ्ट डिजायर' नहीं मिली तो किया प्रताड़ित

महिला का आरोप है कि दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार नहीं मिलने से नाराज ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। यही मांग पूरी नहीं होने पर कुछ समय पहले ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। इस संबंध में उसने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई, जो मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

पति ने तीन बार तलाक कहकर छोड़ दिया

पति ने तीन बार तलाक कहकर छोड़ दिया

पीड़िता के मुताबिक, 8 अगस्त को उसका शौहर अनस और अन्य ससुराल वाले उसके घर पर पहुंचे। इसके बाद अनस ने मारपीट करते हुए उसे तीन बार तलाक कहकर छोड़ दिया। पीड़ितों का आरोप है कि वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई बार जॉनी थाने गए, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, इस मामले में सीओ हरि मोहन सिंह ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+