गैर मर्दों के साथ सोने का दबाव बनाता था शौहर, इनकार करने पर दिया तीन तलाक

मेरठ। तीन तलाक को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कड़े कानून के बाद रोज नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सामने आया है। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। इतना ही नहीं उस पर गैर मर्दों के साथ संबंध बनाने का दबाव भी बनाते थे। इनकार करने पर आरोपियों ने महिला को घर से निकाल दिया। आरोप है इसके बाद शौहर ने मायके में आकर महिला को तीन तलाक दे दिया। परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने आरोपी शौहर और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

man gives triple talaq after wife refuses to make physical relation

दहेज के लिए पति करता था मारपीट

क्षेत्र की रहने वाली महिला के मुताबिक, उसका निकाह 2012 में मोदी नगर निवासी एक युवक के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति और ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। इस मारपीट के दौरान एक बार महिला का सिर फट गया और उसे गंभीर चोट आई।

गैर मर्दों के संबंध बनाने का दबाव बनाता था पति

महिला का आरोप है कि पति और ससुराल वाले उस पर अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर कुछ समय पहले ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए महिला को घर से निकाल दिया। आरोप है कि इसके बावजूद उसका पति अक्सर मोबाइल पर कॉल करके महिला के साथ गाली गलौज करता था।

तीन तलाक बोलकर खत्म किया रिश्ता

महिला का आरोप है कि बीती 30 अगस्त को उसका पति उसके मायके में आया और उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसे तीन बार तलाक बोलकर चलता बना। अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+