मेरठ कांड: रिटायर्ड अफसर के लिए नौकरानी लाती थी लड़कियां, पुलिस ने किया पूरा खुलासा

Meerut News, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बीमा कंपनी के रिटायर्ड कर्मचारी द्वारा बच्चियों के साथ रूह कंपा देने वाली हैवानियता का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रिटायर्ड कर्मचारी की नौकरानी अभी फरार है, जिस पुलिस जल्दी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस की मानें तो नौकरानी ही बच्चियों को हैवान के पास लाकर छोड़ती थी। लैपटॉप व मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर यह आरोपी मासूमों को अपनी हवस का शिकार बनाता था। इसकी घिनौनी हरकतों का खुलासा हुआ तो बच्चियों ने भी उसकी सारी पोल खोल दी।

नौकरानी लाती थी छोटी बच्चियों को

नौकरानी लाती थी छोटी बच्चियों को

जानकारी के अनुसार, मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में बीमा कंपनी के पूर्व अधिकारी विमल चंद का आलीशान मकान है। विमल चंद की पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी। दिसंबर 2018 को वह उक्त कंपनी से भी रिटायर्ड हो गया। उसके मकान में एक नौकरानी घरेलू काम करने आती थी। अकेला होने के चलते नौकरानी से उसके संबंध हो गए थे। पुलिस ने बताया कि नौकरानी ही छोटी बच्चियां को बहला फुसलाकर विमल चंद के घर पर लाती थी। जहां पर विमल चंद बच्चियां से दरिंदगी करता था।

घर में लगवाए थे CCTV कैमरे

घर में लगवाए थे CCTV कैमरे

बता दें कि विमल चंद ने दीपावली के बाद अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। वह बच्चियों से हैवानियत करता था, जोकि सीसीटीवी कैमरे में कैद होता गया। पुलिस की मानें तो विमल ने सीसीटीवी कैमरे को सही करवाने के लिए सीसीटीवी टेक्नीशियन आशुतोष को घर पर बुलाया था। तभी आशुतोष ने मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की वीडियो निकाल कर सार्वजनिक कर दिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी टेक्नीशियन आशुतोष को आईटी एक्ट के तहत फोटो, वीडियो सार्वजनिक करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

फोटो वीडियो सार्वजनिक होने के बाद क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

फोटो वीडियो सार्वजनिक होने के बाद क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

फोटो-वीडियो सार्वजनिक होने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आ गई। क्राइम ब्रांच ने पहले पुख्ता तथ्य जुटाए ताकि किसी तरह का कोई झोल न रहे। सटीक जानकारी, ठोस रणनीति और बेहतर तरीके का परिणाम रहा कि विमल चंद सलाखों के पीछे पहुंच गया। जागृति विहार के बाशिंदे स्तब्ध हैं। उन्हें यह पता ही नहीं था कि विमल चंद ऐसा व्यक्ति है तो समाज के बीच में रह रहा एक कलंक सरीखा है। मासूम बच्चियों का यौन शोषण कर रहा है।

चाइल्ड हेल्प लाइन यूनिट की ली मदद

चाइल्ड हेल्प लाइन यूनिट की ली मदद

एसएसपी नितिन तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चाइल्ड हेल्म लाइन (CWC) के तहत सारी कार्रवाई की गई है। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस हर प्रयास करेगी। छह बच्चियों से दरिंदगी होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में नौकरानी शामिल है। उनको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

मीडिया के सामने पेश किया हैवान

मीडिया के सामने पेश किया हैवान

एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह व चाइल्ड लाइन मेरठ की निदेशिका अनिता राणा ने पुलिस लाइन में गुरुवार रात 10 बजे प्रेसवार्ता की। जिसमें जागृति विहार में बीमा कंपनी से रिटायर्ड अधिकारी विमल चंद का घिनौना कारनामा मीडिया के सामने उजागर किया।

ये भी पढ़ें:- मेरठ सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+