मेरठ : कार की टक्कर से पुल से 30 फीट नीचे गिरा कांवड़िया, मौत, जमकर हुआ हंगामा

मेरठ, 22 जुलाई: यूपी के मेरठ में गुरुवार की रात दिल्ली-देहरादून बाईपास पर परतापुर अंडरपास के ऊपर एक कार ने कांवड़ियों की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक कांवडिए की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार से टक्कर के बाद एक कांवडिया पुल से उछलकर करीब 30 फीट नीचे गिर गया था। वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से आक्रोशित कांवडियों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

kanwariya lost life after car hits bike in meerut

हरिद्वार जल लेने जा रहे थे कल्लू और अनिल

हरियाणा के पलवल जिले के हरि नगर निवासी अनिल और कल्लू बाइक पर सवार होकर हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहे थे। परतापुर अंडरपास के ऊपर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चला रहे कल्लू पुल से 30 फीट नीचे गिर गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कल्लू को तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनिल को भी सिर में गंभीर चोटें आई हैं। अनिल का उपचार बाईपास स्थित एक अस्पताल में चल रहा है।

कार चालक को पकड़कर की पिटाई

हादसे के बाद वहां मौजूद कांवडियो ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने के बाद कार चालक को अपने साथ ले गई। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इस मामले में इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि बाइक चला रहे कल्लू की हादसे में मौत हो गई है। कार चालक को हिरासत में ले लिया। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+