छूने से एड्स ही फैलता है: अस्पताल में महिला मरीज के बेड पर लिखा 'इसे AIDS हैं इससे दूर रहें'
मेरठ। ''छूने से एड्स नहीं प्यार फैलता है'', यह सिर्फ कहने की बात है साहब क्योंकि अगर ऐसा होता तो मेरठ के अस्पताल में एक महिला रोगी के बिस्तर पर यह नहीं लिखा होता। जी हां मेरठ के लाला लाजपत राय अस्पताल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर ने महिला के साथ सिर्फ गाली-गलौज ही नहीं कि बल्कि उसकी बिमारी के लिए उसे काफी प्रताडि़त किया। इतना ही नहीं डॉक्टर ने उस महिला के बिस्तर पर लिखवाया कि 'महिला HIV से पीडि़त है और उससे दूर रहें'।

डॉक्टर ने उसे गाली दिया और मार पीटकर उसे एक किनारे के बिस्तर पर भेज दिया। मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद कोई भी डॉक्टर या अधिकारी मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पूरे मामले में जांच के आदेश दिए गये हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि दोष साबित होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications