Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत पर सोने का बहाना बनाकर गई पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत ​में मिली, पति ने कर दी हत्या

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रविवार की सुबह एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात में उसका साथ महिला के भाई ने दिया। बताया जा रहा है कि महिला को उसके पति ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के बाद वह अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाया और पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। उधर, मौके पाते ही प्रेमी फरार हो गया। वारदात के बाद पति और भाई ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

छत पर पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत ​में मिली पत्नी

छत पर पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत ​में मिली पत्नी

जानकारी के मुताबिक, परतापुर थाना क्षेत्र में कश्यप कॉलोनी निवासी मुस्तकीम मजदूरी करता है। बताया जाता है कि मुस्तकीम की शादी कुछ साल पहले शबाना खातून से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, रविवार की सुबह मुस्तकीम ने शबाना को घर की छत पर पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस दौरान मुस्तकीम को देख शबाना का प्रेमी फरियाद मौके से फरार हो गया। उधर, गुस्से से तिलमिलाए मुस्तकीम ने फोन करके अपने साले मुजाहिद को भी घर पर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने शबाना की जमकर पिटाई करते हुए गला दबाकर उसकी हत्या कर डाली।

खुद ही थाने जाकर किया सरेंडर

खुद ही थाने जाकर किया सरेंडर

घटना के बाद दोनों आरोपियों ने खुद ही थाने जाकर सरेंडर करते हुए पुलिस को हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

एकतरफा प्यार में आशिक ने युवती और उसके पिता की हत्या की

एकतरफा प्यार में आशिक ने युवती और उसके पिता की हत्या की

उधर, टीपी नगर के शिवपुरम कॉलोनी में शनिवार देर रात एकतरफा प्यार में युवक ने युवती और उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। युवती की दो दिन बाद शादी होने वाली थी। हमले में युवती का भाई भी घायल हुआ है। घटना के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह के मुताबिक, सागर अपने पड़ोस में रहने वाली युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती की शादी दूसरे युवक से होने वाली थी, इसलिए आरोपी ने अपने मौसेरे भाई अंकित के साथ मिलकर युवती के घर हमला किया। युवती और उसके पिता की मौत हो गई है और भाई अस्पताल में है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+