हद हैǃ करवा चौथ पर पति ने कराई शॉपिंग, सामान लेकर जीजा के साथ भाग गई पत्नी

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से करवा चौथ पर हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। मेरठ जनपद में एक पति ने करवा चौथ पर शॉपिंग कराई उसके बाद सामान लेकर पत्नी अपने जीजा के साथ फरार हो गई। पत्नी की फरार होने के बाद पति न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने साथ 16 महीने के बच्चे को भी लेकर चली गई है। स्थानीय पुलिस से शिकायत करने के बाद न्याय न मिलने पर उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए न्याय की मांग की है।

husband-got-karva-chauth-2023-shopping-done-and-wife-ran-away-with-brother-in-law-meerut

दरअसल, मेरठ जनपद के जानीपुर इलाके में एक युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। पति द्वारा बताया गया कि साल 2019 में उसकी शादी गंगानगर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली प्रिया के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा और उन्हें 18 महीने का विशु नामक एक बेटा हुआ।

पति का कहना है की शादी के बाद उसके घर फाजलपुर निवासी उसका बहनोई राहुल घर पर अक्सर आता जाता था। उसने यह भी कहा कि उसकी गैर मौजूदगी में भी राहुल घर आता था और उसकी पत्नी से बातचीत करता था। बहनोई होने के चलते राहुल पर वह शक नहीं करता था।

पीड़ित पति द्वारा बताया गया कि बीते दिनों वह पत्नी को लेकर बाजार में करवा चौथ के सामानों की खरीदारी करने के लिए गया था। सामानों की खरीदारी करने के बाद 27 अक्टूबर को वह सुबह काम करने चला गया। उसके बाद उसका बहनोई राहुल घर पहुंचा और उसकी पत्नी और बेटे को लेकर फरार हो गया।

पति काम करने के बाद जब वापस लौट कर आया तो घर पर पत्नी नहीं मिली। उसके बाद वह काफी खोजबीन किया लेकिन पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उसने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला की राहुल उसकी पत्नी को लेकर फरार हुआ है।

पति द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि राहुल अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और वह उसकी पत्नी को अनैतिक कामों में लगा सकता है। ऐसे में उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+