मेरठ: शक्की पति ने काट दिए पत्नी के बाल, बोला- 'न होंगे बाल न दिखोगी सुंदर'

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां एक पति ने अपनी पत्नी के सिर के बाल सिर्फ इसलिए काट दिए ताकि वह सुंदर न दिख सके। पत्नी के सुंदर होने के कारण उसका पति शक करता था। इसको लेकर घर में विवाद रहता था। अब शक्की पति ने पत्नी के बाट काट दिए और बोला- 'ना बाल होंगे और ना सुंदर दिखोगी।' इतना ही नहीं, आरोपी ने बाल काटने के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया और आने जाने पर पाबंदी लगा दी।

Husband cut his wife hair in meerut

क्या है मामला
मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफान नगर का है। मंगलवार को थाने पहुंची महिला रोशनी ने पुलिस को बताया कि वह इत्तेफाक नगर की रहने वाली है। चार साल पहले उसकी शादी आरिफ से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से आरिफ उसे परेशान करता था। आरिफ कहता था कि वह खूबसूरत है इसलिए उसको घर में ही रहना होगा। पति शक करता था, जिसको लेकर विवाद होता था। दोनों में आएदिन मारपीट होती थी।

'सास-ससुर ने भी दिया पत‍ि का साथ'
रोशनी का आरोप है कि उसने अपनी सास और ससुर से मामले की शिकायत की तो उन्होंने भी बेटे का ही साथ दिया। चार दिन पहले आरिफ ने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके कहीं भी आने-जाने पर पहरा बैठा दिया। रविवार को बुरी तरह पीटा और बाल काट दिए और कहा कि बाल ही नहीं रहेंगे तो खूबसूरती खुद बा खुद खत्म हो जाएगी।

पुलिस आरोपी को तलाश रही
4 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे किसी प्रकार रोशनी कमरे से बाहर निकली और थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी पति आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन वह फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+