मेरठ: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में पकड़े कई जोड़े

Recommended Video

    मेरठ : होटल में छापामार कर किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

    मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में रेड लाइट एरिया बंद होने के बाद पूरे शहर में देह व्यापार करने वालों ने नए तरीके खोज लिए है। इन्होंने अपना नया ठिकाना अब शहर की पॉश कॉलोनियों और होटलों को बनाया है। बता दें कि रविवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग व लालकुर्ती थाना पुलिस ने बेगम पुल इलाके में स्थित होटल ऑसम में छापा मारकर 2 दर्जन से अधिक लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम ने होटल के मैनेजर को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस की टीम सभी से पूछताछ कर रही है।

    human trafficking unit and meerut police busted racket

    जानकारी के मुताबिक, मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल ऑसम में एएचटीयू व लालकुर्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक काफी दिनों से सूचना मिली थी कि होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। इसी सूचना पर पुलिस की टीम ने छापा मारकर 2 दर्जन से अधिक लड़के-लड़कियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए सभी युवक व युवतियों से पूछताछ कर रही है। वहीं होटल स्टाफ को हिरासत में लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की छापामार कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया है।

    पुलिस की इस कार्यवाही से होटल में हड़कंप मच गया है। होटल के बाहर तमाशबीनों की भारी भीड़ जुटी है। मौके पर सीओ कैंट संजीव देशवाल, एएचटीयू प्रभारी बृजेश सिंह के अलावा महिला पुलिस व इंस्पेक्टर लालकुर्ती दिलीप सिंह मौजूद हैं। वहीं, एचटीयू प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि देह व्यापार के लिए इस होटल के कमरों को इस्तेमाल किया जा रहा है। टीम इस होटल पर कई दिन से निगरानी रख रही थी। जिसके बाद आज दबिश दी गई। कार्रवाई में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौके से पकड़े हैं। थाने में पूछताछ के बाद सारी जानकारी सामने आएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+