साध्वी प्राची ने किया दावा, 'समाजवादी पार्टी सरकार में रची गई थी मेरी हत्या की साजिश'

Recommended Video

    मेरठ : मदरसों में तैयार होते हैं अफजल गुुरु और जाकिर नाइक : साध्वी प्राची

    मेरठ। अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाली हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में मेरी हत्या की साजिश रची जा रही थी। यदि भाजपा की सरकार नहीं आई होती तो उनकी हत्या हो चुकी होती। आज मैं इस बात का खुलासा कर रही हूं। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा जो भी दोषी है उन्हें जल्दी से जल्दी सजा मिले। कुलदीप सिंह सेंगर जैसे लोग अगर भाजपा में शामिल होंगे तो यह गंदगी फैलएंगे।

    hindutva leader sadhvi prachi attack on Samajwadi Party

    लखनऊ जाते समय रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि आजाम खान को लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही सपा सांसद आजम खान को जेल के अंदर डलवाने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्नाव रेप केस के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से बाहर निकाल कर काफी अच्छा निर्णय लिया है। ऐसे लोग अगर भाजपा में शामिल होंगे तो यह गंदगी फैलएंगे।

    अमरनाथ यात्रा रोके जाने पर साध्वी प्राची ने कहा कि यह एक गंभीर विषय है। आज तक हिंदुस्तान के इतिहास में हज पर किसी न रोक नहीं लगाई। लेकिन कुछ बड़ा होने वाला है हिंदुस्तान की धरती पर। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को कश्मीर में झंडा फहराने की तैयारी चल रही है। कुछ दिनों में आपके पास सूचना आ जाएगी। कहा कि कश्मीर कुछ बड़ी ही होगा और अच्छा ही होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+