कुंभ मेले तक वेस्ट यूपी में रहेगा हाई अलर्ट, 26 जनवरी को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा-व्यवस्था
Meerut news, मेरठ। प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले के मद्देनजर प्रदेश में प्रेम और सौहार्द बनाए रखने के लिए शासन ने मेला खत्म होने तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार ने बताया कि कुंभ और 26 जनवरी को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश, खासतौर से एनसीआर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां पर इस समय काफी वीआईपी मूवमेंट्स है। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

दिल्ली से एंट्री के रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा जितने भी होटल, धर्मशाला और ऐसी जगह हैं जहां पर अराजकत तत्व छिप सकते हैं, उनका वेरिफिकेशन करवाया जा रहा है।
बावरिया गिरोह के 11 गिरफ्तार
कानपुर पुलिस ने प्रयागराज जा रहे बावरिया गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अनंत देव के मुताबिक, यह गिरोह कुंभ में श्रद्धालुओं को टारगेट करने जा रहा था। उन्होंने बताया कि गिरोह के बाकी सदस्य प्रयागराज पहुंच भी गए हैं, जिनके बारे में वहां की पुलिस और एसटीएफ को सूचना दे दी गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications