UP election 2022: कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम ने बताई विधायक बनने के बाद क्या है पहली प्राथमिकता?
मेरठ, 17 जनवरी: यूपी चुनाव 2022 में हस्तिनापुर से कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम ने चुनाव से पहले हस्तिनापुर के लिए अपने विजन के बारे में बात करते हुए कहा कि अगर वह चुनाव जीतती हैं, तो उनका मुख्य ध्यान विकास कार्यों पर होगा। उन्होंने कहा, हस्तिनापुर 'प्राचीन और पवित्र' शहर है। इसको पर्यटन के लिहाज से विकसित किए जाने की जरूरत है। अगर मैं यहां से चुनाव जीतती हूं तो पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्य करूंगी।

विधायक बनने के बाद मेरी पहली प्राथमिकता...
अर्चना ने कहा कि हस्तिनापुर एक पर्यटन स्थल है। यहां बहुत सारे प्राचीन मंदिर हैं, लेकिन कनेक्टिविटी की समस्या के कारण लोग यहां नहीं आ पा रहे हैं। विधायक बनने के बाद मेरी पहली प्राथमिकता बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन का निर्माण करवाना होगा। गौतम ने कहा कि यदि पर्यटन को बढ़ावा दिया जाता है तो यहां अधिक पर्यटक आएंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा।

'पेशे और राजनीतिक करियर को मिक्स न करें'
अपनी वायरल तस्वीरों को लेकर अर्चना गौतम ने अपील की है कि उनके पेशे और राजनीतिक करियर को मिक्स न किया जाए। अर्चना गौतम ने कहा कि मैंने मिस बिकनी 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मैं मिस उत्तर प्रदेश 2014 और मिस कॉस्मो वर्ल्ड 2018 थी। मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि वे मेरे पेशे को मेरे राजनीतिक करियर के साथ न मिलाएं। दरअसल, अर्चना गौतम एक मॉडल हैं। वह फिल्मों भी काम कर चुकी हैं। कांग्रेस की ओर से नाम की घोषणा होने के बाद अर्चना की बिकनी में हॉट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं।

हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं अर्चना
मेरठ की रहने वाली मॉडल अर्चना गौतम ने नवंबर 2021 में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। बीते दिनों प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला प्रत्याशियों की लिस्ट में अर्चना गौतम का नाम भी शामिल किया। अर्चना को हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है। चुनाव से पहले हस्तिनापुर के लिए अपने विजन के बारे में बात करते हुए अर्चना ने कहा कि अगर वह चुनाव जीतती हैं, तो उनका मुख्य ध्यान विकास कार्यों पर होगा।
Recommended Video

पर्यटन को देंगी बढ़ावा
अर्चना गौतम ने एक इंटरव्यू में कहा, हस्तिनापुर 'प्राचीन और पवित्र' शहर है। इसको पर्यटन के लिहाज से विकसित किए जाने की जरूरत है। अगर मैं यहां से चुनाव जीतती हूं तो पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्य करूंगी। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर एक पर्यटन स्थल है और यहां बहुत सारे प्राचीन मंदिर हैं। उन्होंने बताया कि कनेक्टिविटी की समस्या के कारण लोग यहां नहीं आ पा रहे हैं। विधायक बनने के बाद मेरी पहली प्राथमिकता बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन का निर्माण करवाना होगा। गौतम ने कहा कि यदि पर्यटन को बढ़ावा दिया जाता है तो यहां अधिक पर्यटक आएंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications