लव मैरिज से खफा परिजनों ने कराया बेटी का जबरन निकाह, प्रेमी ने पुलिस से शिकायत की तो हुआ तलाक
मेरठ। उत्तर प्रदेश में एक परिवार बेटी के लव मैरिज करने के फैसले से खफा हो गया। बेटी को बहाने से घर लाकर दूसरे से जबरन निकाह करा दिया। शौहर उसे अपने साथ ले गया। वह प्रेमी के साथ भागे नहीं, इसलिए उसे बंधक बनाकर रखने लगा। किसी तरह इस बात का पता प्रेमी को लग गया। प्रेमी ने युवती के घरवालों और शौहर के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस युवती को देखने शौहर के पास गई, जहां भंडा फूट गया। पुलिस की सुरक्षा देख युवती ने शौहर को तत्काल तलाक दे दिया। उसके बाद वह अपने प्रेमी के पास लौट गई। किसी फिल्म की तरह यह लव स्टोरी मेरठ में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पड़ोस में रह रहे युवक से की थी लवमैरिज
संवाददाता के अनुसार, युवती बिहार की रहने वाली है। उसका पड़ोस में रहने वाले एक युवक प्रमोद से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी-प्रेमिका शादी भी कर चुके थे। वे साथ रहने लगे। हालांकि, घरवालों को बाद में पता चला। करीब 6 महीने बाद युवती के परिजन उक्त युवक के घर पहुंचे। जहां एक दिन रुकने के बहाने बेटी को अपने घर पर ले आए।

मेरठ में दूसरे से कराया जबरन निकाह
परिजन युवती को लेकर बाद में मेरठ पहुंचे। जहां लिसाड़ी गेट निवासी नाजिम से उसका जबरन निकाह करा दिया। जहां युवती को बंधक बनाकर रखा गया। एक दिन मौका पाकर युवती ने प्रेमी को अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद प्रेमी ने पुलिस से शिकायत कर दी। इस मामले में डीजीपी कार्यालय से मेरठ पुलिस को आदेश दिए गए।

पुलिस ने कराया मुक्त तो प्रेमी के पास लौटी
मेरठ पुलिस ने युवती को उसके दूसरे शौहर नाजिम के बंधन से मुक्त कराया। जहां युवती ने पुलिस के सामने ही नाजिम को तलाक दे दिया। उसके बाद युवती पहले पति प्रमोद के पास चली गई।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications