सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर दो बहनों पर बरसाई गोलियां

Meerut news, मेरठ। यूपी के मेरठ में दिनदहाड़े एक सिरफिरे आशिक ने युवती और उसके परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बहन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

girl killed in one sided love in meerut

एकतरफा प्यार करता था युवक

दरअसल, मामला थाना गंगा नगर क्षेत्र का है। दीपक नाम का युवक पड़ोस में रहने वाली लड़की ज्योति से एक तरफा प्यार करता था। कई बार विरोध करने पर भी वह समझने को तैयार नहीं था। परिजन जब आरोपी से परेशान हो गए तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर दी, जिससे नाराज होकर व​ह अपनी प्रेमिका के घर में पहुंच गया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। एक गोली कथित प्रेमिका के सिर में लगी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गोली उसकी बहन के लगी आनन-फानन में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।

girl killed in one sided love in meerut

पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी मेरठ नितिन तिवारी मौके पर पहुंचे और घायल का हाल जाना। पुलिस की मानें तो आरोपी दीपक एक सिपाही का बेटा है जोकि मृतका के पड़ोस में ही रहता है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+