खादी दागदार: नौकरी देने के बहाने मंत्री ने किया DU की छात्रा से छेड़छाड़

DU student alleges Uttarakhand Minister for molestation
मेरठ। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक कैबिनेट मंत्री की शर्मनाक करतूत ने एक बार फिर खादी पर बदनुमा दाग लगा दिया है। मेरठ की एक युवती ने मंत्री पर नौकरी देने के बहाने छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि सोमवार की देर शाम तक मामले में कोई एफआइआर दर्ज नहीं की गई थी मगर पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि जरूर की है।

पीडि़ता मेरठ की रहने वाली है और दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से लॉ की स्‍टूडेंट है। पुलिस मामले छानबीन कर रही है और उसका कहना है कि दोषी पाए जाने पर मंत्री की गिरफ्तारी होगी। फिलहाल पुलिस ने मंत्री के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मामला पिछले साल सितंबर का है। पुलिस ने बताया कि 30 साल की पीडि़त युवती मूल रूप से मेरठ की रहने वाली है और शिकायत में उसने बताया है कि वो कैबिनेट मंत्री को पहले से जानती है।

पीडि़ता के मुताबिक सितंबर 2013 में वह मंत्री से ग्रीन पार्क स्थित एक घर में मिलने गई थी। यह घर पहले मंत्री का बताया जा रहा था। मंत्री ने उसे नौकरी दिलवाने के लिए बुलाया था। युवती ने आरोप लगाया है कि घर में मंत्री ने उसके साथ छेड़छाड़ की। मंत्री ने नौकरी लगवाने के लिए अपनी और भी कुछ इच्छाएं रखी। इस घटना से युवती बहुत ज्यादा डर गई थी।

दक्षिण दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि युवती ने छह महीने बाद शिकायत क्यों की? जांच के बाद ही मंत्री के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाएगी। मामला की छानबीन सफदरगंज इंक्‍लेव थाने की पुलिस कर रही है। मंत्री का नाम अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है मगर फिर भी विपक्षी दल कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+