चलते ऑटों में चालक और उसके दोस्त ने युवती से की अश्लील हरकतें, जान बचाने के लिए कूद गई पीड़िता

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवती के साथ ऑटो में दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि ऑटो चालक और उसके दोस्त ने घटना को दिल्ली मेरठ हाईवे पर अंजाम दिया था। इस दौरान दोनों आरोपी उसे कई किलोमीटर तक नोचते और छेड़ते रहे। इस दौरान उन्होंने 3500 रुपए भी लूट लिए। बता दें कि ऑटो चालक मौके से फरार हो गया, जबकि उसके दोस्तों को पब्लिक जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची कंकरखेड़ा थाने की पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई।

टेंपों में की छेड़छाड़

टेंपों में की छेड़छाड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि युवती एक मॉल में नौकरी करती है। कंकरखेड़ा थाने में दी तहरीर में युवती ने बताया कि गुरुवार सुबह बागपत रोड फ्लाईओवर के पास से टेंपो में मॉल जाने के लिए सवार हुई। टेंपो में ड्राइवर के अलावा एक युवक सवार था। हाईवे पर डाबका कट के पास पहुंचते ही टेंपो सवार युवक ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

हैवानियत पर उतर गया आरोपी

हैवानियत पर उतर गया आरोपी

युवती ने बताया कि मैंने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी युवक ने मुझे थप्पड़ मारे। मैंने पर्स से मोबाइल निकाला तो युवक ने छीन लिया। मेरी अंगूठी उतरवा ली और 3500 रुपए भी लूट लिए। फ्लाईओवर पर ही चालक ने ऑटो रोक लिया और दोनों हैवानियत पर उतर आए। पीड़िता ने बताया कि शोर मचाने पर चालक ने वहां से ऑटो दौड़ा लिया।

दिल्ली के मनोज ने बचाई जान

दिल्ली के मनोज ने बचाई जान

खबर के मुताबिक, डाबका कट के पास जब चालक ने ऑटो को जंगल की तरफ ले जाने की कोशिश की तो युवती ऑटो से कूद गई। इसके बाद दोनों ने उसे जबरन ऑटो में डाल लिया। इस दौरान दिल्ली निवासी मनोज कुमार ने जब देखा कि डाबका कट के सामने ऑटो में एक युवती मदद के लिए चिल्ला रही है तो उन्होंने ऑटो का पीछा किया और ओवरटेक कर अपनी कार टेंपो के आगे खड़ी कर दी। कार से टेंपो टकराते ही युवती कूद गई। इस बीच टेंपो चालक फरार हो गया, जबकि लोगों ने दूसरे मनचले को दबोचकर पिटाई कर दी।

जल्दी पकड़ा जाएगा फरार चालक: बीके राणा

जल्दी पकड़ा जाएगा फरार चालक: बीके राणा

मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित को थाने ले गई। पकड़े गए आरोपित की पहचान बॉबी गुप्ता पुत्र रामकुमार निवासी माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी और फरार टेंपो चालक गोलू के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर बीके राणा का कहना है कि घायल आरोपित और युवती का मेडिकल कराया गया है। तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपित भी पकड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+