मेरठ: डबल मर्डर से सनसनी, टाइल्स फैक्ट्री में चारपाई पर बंधी मिली दोनों लाशें

Meerut news, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिनदहाड़े डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। मामला पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित नारायण फार्म के पास कच्ची कॉलोनी का है, जहां एक टाइल्स की फैक्ट्री में दो शव चारपाई पर बंधे हुए मिले। परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर पिटाई के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के भतीजे ने दी पुलिस को सूचना

मृतक के भतीजे ने दी पुलिस को सूचना

शव जमालपुर के रहने वाले अशोक और उसी फैक्ट्री में ऑटो चलाने वाले अजय के हैं। रविवार की दोपहर जब मृतक अजय का भतीजा अंकुर वहां पहुंचा तो नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधिकाारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

फैक्ट्री मालिक पर हत्या का आरोप

फैक्ट्री मालिक पर हत्या का आरोप

मृतक अजय के भतीजे अंकुर ने पुलिस को बताया कि फैक्ट्री के मालिक पीनू ने उसे फोन करके वारदात के बारे में बताया था, जिस पर वह फैक्ट्री पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक पीनू ने मोटर चोरी के आरोप में दोनों की जमकर पिटाई की, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री मालिक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+