दलित पड़ोसी के लिए खाना बना रही थी भाभी, देवर ने गोली मार की हत्या
मेरठ।
मेरठ के भावनपुर थानाक्षेत्र में दलित पड़ोसी के लिए खाना बनाने से नाराज देवर ने अपनी ही भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मामला मुबारिक पुर गांव का है। ग्रामीणों के मुताबिक, यहां रहने वाले गुर्जर समुदाय के पूर्व प्रधान का पुत्र विजेंद्र खेती करता है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
बीमार पड़ोसी की मदद करना पड़ा भारी
बताया जाता है कि विजेंद्र के पड़ोस में अनुसूचित जाति के सतवीर का घर है। इन दिनों सतबीर की पत्नी रजनी बीमार चल रही है। इस वजह से विजेंद्र की पत्नी सीमा अपने ही घर पर पड़ोसी सतवीर के परिवार के लिए खाना बना रही थी। आरोप है कि इसी दौरान सीमा के देवर देवेंद्र ने अनुसूचित जाति के पड़ोसी के लिए खाना बनाने पर अपनी भाभी सीमा से झगड़ा शुरु कर दिया। सीमा ने देवेंद्र को झिड़कते हुए भगा दिया।

भाभी को मारी गोली
आरोप है कि इसके कुछ देर बाद देवेंद्र हाथ में तमंचा लेकर अपने भाई विजेंद्र के घर पहुंचा और रसोई में काम कर रही भाभी सीमा पर गोली चला दी। पेट में गोली लगने से घायल सीमा जमीन पर गिरी और आरोपी तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
घटना की जानकारी के बाद बदहवास विजेंद्र मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायल सीमा को मेडिकल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications