लव मैरिज के 2 साल बाद दंपत्ति ने मौत को लगाया गले, बेड के नीचे मिली पत्नी की लाश
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दंपत्ति का शव मंगलवार को संदिग्ध हालात में उनके घर पर ही मिले। दोनों ने दो साल पहले ही लव मैरिज की थी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। हालांकि, जांच की बात भी कही जा रही है। मृतक के परिजन घटना को हत्या बताते हुए जांच की मांग कर रहे हैं।
Recommended Video

दो साल पहले की थी लव मैरिज
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से गढ़मुक्तेश्वर निवासी केशपाल का परिवार पिछले काफी समय से खरखौदा क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में रह रहा है। केशपाल के बेटे करण उर्फ सोनू ने दो साल पहले जलालपुर निवासी बालकिशन की पुत्री रेशमा से प्रेम विवाह किया था। वर्तमान समय में सोनू अपनी पत्नी रेशमा के साथ काजीपुर में किराए के मकान में रह रहा था। मंगलवार को सोनू के परिजन उससे मिलने पहुंचे तो काफी देर तक घर का दरवाजा ना खुलने पर उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पंखे से लटका था सोनू का शव, बेड के नीचे पड़ी थी रेश्मा की लाश
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर घुसी तो अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। सोनू का शव जहां पंखे से लटका हुआ था। वहीं, उसकी पत्नी रेशमा बेड से नीचे पड़ी थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। उधर, मृतक के परिजन घटना को हत्या बता जांच की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications