मेरठ: आइसोलेशन वॉर्ड की बिल्डिंग से कूदकर फरार हुआ जमाती का रिश्तेदार, निगेटिव आई थी टेस्ट रिपोर्ट

मेरठ। एक तरफ जहां जिले में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव जमाती प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए मुसीबत बने हैं। वहीं, इनके कॉन्टेक्ट में आए संदिग्ध रिश्तेदारों को आइसोलेशन में रखना भी प्रशासन के लिए मुश्किल का सबब बन गया है। देर रात मेडिकल के आइसोलेशन वॉर्ड से एक जमाती का संदिग्ध रिश्तेदार खिड़की कूदकर फरार हो गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। हालांकि, गनीमत भरी बात यह है कि जो व्यक्ति फरार हुआ है, उसका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था।

https://hindi.oneindia.com/news/moradabad/man-sold-his-wife-for-ten-thousand-during-lockdown-in-moradabad-556495.html

बाथरूम की खिड़की में लुंगी बांधकर फरार हुआ व्यक्ति

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने बताया कि मंगलवार को हेड काउंटिंग के दौरान आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक मरीज कम पाया गया। जांच कराई गई तो लखीपुरा निवासी व्यक्ति मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग की पहली मंजिल में बने बाथरूम की खिड़की में लुंगी बांधकर फरार हुआ था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, फरार होने वाला व्यक्ति एक जमाती का रिश्तेदार था, जिसे कुछ दिन पहले मेडिकल में भर्ती कराया गया था। हालांकि गनीमत भरी बात यह है कि इस व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बावजूद मेडिकल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। कोरोना संदिग्ध केस के मेडिकल से फरार होने के बाद प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है।

बुलंदशहर में तीन, रायबरेली में 33 नए केस

उधर, बलुंदशहर जिले में महिला अस्पताल की फार्मासिस्ट समेत तीन लोगों की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला महिला अस्पताल की फार्मासिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला अस्पताल को दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है। अब बुलंदशहर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 हो गई। रायबरेली में मंगलवार को एक साथ 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। प्रशासनिक और स्वास्थ्य टीम ने सभी मरीजों को क्वारंटाइन कराया है। अब जिले के अंदर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 35 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+